Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

हमें नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या किया: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को समानता की राह दिखाई लेकिन कांग्रेस ने देशभर में वोट बैंक की राजनीति को बढ़ावा दिया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान वक्फ कानून का भी जिक्र किया और उसे कांग्रेस की कुनीति का प्रमाण बताया।

14 Apr 2025

हमें नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या किया: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर के साथ कैसा व्यवहार किया। उन्हें बार-बार अपमानित किया और दो बार चुनाव में हराया । उन्हें व्यवस्था से बाहर रखने के लिए षड्यंत्र रचे गए। यहां तक की उनके जाने के बाद भी उनकी विरासत मिटाने की कोशिश की गई। उन्होंने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए हरियाणा में हिसार की जनसभा में यह बात कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को समानता की राह दिखाई लेकिन कांग्रेस ने देशभर में वोट बैंक की राजनीति को बढ़ावा दिया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान वक्फ कानून का भी जिक्र किया और उसे कांग्रेस की कुनीति का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ कुछ कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए बाकी समाज को बेहाल, अशिक्षित और गरीब रखा। उन्होंने कहा कि नए वक्फ कानून में ऐसी व्यवस्था की गई है कि आदिवासी की जमीन को हिन्दुस्तान के किसी भी कोने में वक्फ बोर्ड हाथ भी नहीं लगा पाएगा। उन्होंने कहा कि नए प्रावधानों में वक्फ की पवित्र भावना का सम्मान होगा। मुस्लिम समाज के गरीब और पसमांदा परिवारों, महिलाओं, विद्वान और बच्चों को उनका हक मिलेगा। यही सही मायने में सामाजिक न्याय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले हिसार में एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग की आधारशिला रखी और अयोध्या के लिए सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आज यह गर्व का विषय है कि भाजपा विकसित हरियाणा, विकसित भारत को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष और जीवन संदेश भाजपा सरकार की 11 साल की यात्रा का प्रेरणा स्तंभ बना रहा है। हमारा हर दिन, हर फैसला बाबा साहेब को समर्पित रहा है।

हिसार से अयोध्या के लिए सीधी विमान उड़ान सेवा की शुरुआत पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे कृष्ण की पावन भूमि आज प्रभु राम की नगरी से सीधी जुड़ गई है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही यहां से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ान शुरू होंगी। उन्होंने एक बार फिर अपना 'हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में उड़ेगा' के अपने वादे को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर एससी-एसटी और ओबीसी के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में केवल 100 में से 16 परिवारों तक ही पेयजल की सुविधा पहुंचाई गई थी लेकिन पिछले 6 और 7 सालों में किए गए प्रयासों से अब यह 100 में से 80 पहुंच गई है। हमारा लक्ष्य इसे शत प्रतिशत तक ले जाना है। भाजपा के शीर्ष नेता मोदी ने कर्नाटक में मुसलमान को आरक्षण दिए जाने का मुद्दा भी उठाया और कहा कि यह डॉ. साहेब की उस सोच के विरुद्ध है जिनमें उन्होंने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हमें नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को समानता की राह दिखाई लेकिन कांग्रेस ने देशभर में वोट बैंक की राजनीति को बढ़ावा दिया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान वक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News